प्रयागराज में हैंडीक्राफ्ट प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू, मिलेगा व्यावहारिक प्रशिक्षण

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पंचबन्धु सेवा संस्थान की ओर से हैंडीक्राफ्ट क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एसआरयू (स्किलिंग, रिस्किलिंग एवं अप-स्किलिंग) प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह कार्यक्रम नैनी के गंगापुरम एडीए रोड स्थित प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथियों—मंजू राव, रंजना मिश्रा, दिलीप केसरवानी और योग राज मिश्र की उपस्थिति में दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। अतिथियों ने संस्थान की पहल को स्थानीय कौशल विकास और स्वरोजगार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
संस्थान के अनुसार, इस कार्यक्रम के तहत 30 चयनित प्रतिभागियों को हैंडीक्राफ्ट से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे रोजगार या स्वरोजगार के अवसर प्राप्त कर सकें। विशेष रूप से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया है।
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों के अलावा राकेश विश्वकर्मा और रेनू सिंह सहित अन्य स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। अंत में संस्थान के प्रबंधक संदीप सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार जताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।
