संगठन की मजबूती को कार्यकर्ताओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण जरूरीः राजेश शुक्ल

शंकरगढ़ में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, संगठनात्मक मजबूती पर जोर
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत यमुनापार जिले के शंकरगढ़ मंडल में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मां कृष्णा मैरेज गार्डन में किया गया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलन और वंदेमातरम के साथ कार्यशाला की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का वैचारिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा, इतिहास और कार्यशैली को आत्मसात कर राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
दूसरे सत्र में अशोक चौधरी (पूर्व जिला महामंत्री) ने वैचारिक अधिष्ठान पर विस्तार से चर्चा की। तीसरे सत्र में अश्विनी सिंह पटेल (काशी क्षेत्र अध्यक्ष) ने संगठन की कार्यपद्धति और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अखिलेश सिंह पटेल ने की और अतिथियों का अंगवस्त्र व श्रीफल देकर स्वागत किया। संचालन राहुल पांडेय और युवराज सिंह ने किया।

इस अवसर पर निर्मला देवी (ब्लॉक प्रमुख), रत्नाकर सिंह पटेल (जिला महामंत्री), अनूप केसरवानी (जिला कोषाध्यक्ष), दिलीप कुमार चतुर्वेदी (जिला मीडिया प्रभारी), सतीश विश्वकर्मा (जिला आईटी प्रमुख), आनंद तिवारी (जिला कार्यालय मंत्री), कुलदीप पटेल, शक्तिमान पाल, उमा वर्मा, सुजीत केसरवानी, अमरेश सिंह, विपिन, देवेश सिंह, रूद्र मिश्र, रामजतन वंसल, राकेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
