अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

बाघंबरी मठ में कैंब्रिज विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘ऋयसा’ का विमोचन

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). कैंब्रिज हाईस्कूल एण्ड कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘ऋयसा’ का विमोचन सोमवार को महंत 108 श्री बलबीर गिरि महाराज, पीठाधीश्वर बाघम्बरी गद्दी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की ओर से शिक्षकों और स्टाफ ने भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बाघम्बरेश्वर महादेव मंदिर एवं मां बागेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद मठ परिसर स्थित गौशाला और अन्य पशुओं का अवलोकन भी किया गया।

विमोचन के दौरान महंत बलबीर गिरि महाराज ने कहा कि समाज में विद्या, गौ और कन्या दान का विशेष महत्व है, जिनमें विद्यादान को सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने विद्यालय के नाम और पत्रिका के शीर्षक के बारे में भी जानकारी ली।

इस पर विद्यालय के प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि ‘कैंब्रिज’ नाम कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी से प्रेरित है, जबकि ‘ऋयसा’ शब्द ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के संक्षिप्त रूप को दर्शाता है।

16वीं शताब्दी में हुई थी बाघंबरी मठ की स्थापना कार्यक्रम में उपस्थित विभवनाथ भारती, पूर्व जिला अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी, ने बाघम्बरी मठ के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इसकी स्थापना संत बाबा बालकेसर गिरि ने मुगल काल (16वीं-17वीं शताब्दी) में की थी। उन्होंने इस स्थल से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं और संत परंपरा का भी उल्लेख किया।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, संस्थान के छात्र-छात्राएं शैक्षणिक और अन्य गतिविधियों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी बालेंद्र पांडेय, मनी शंकर दुबे, सौरभ प्रकाश, इमरान अहमद, धर्मराज कुशवाहा, पंकज मिश्रा, मनोज तिवारी, पंकज श्रीवास्तव, राजेश गोस्वामी, अखिलेश पांडे, दीपक केशरवानी, नरेश श्रीवास्तव, बृजेश मिश्रा सहित अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

महिला शिक्षिकाओं में रीतु सुसारी, रेखा सिंह, रीना गोस्वामी, मधु केसरवानी, वंदना शुक्ला, आभा मिश्रा, उषा सिंह, प्रीति सेन, निहारिका सेन, अंजु गुप्ता, सीमा सिंह, रूचि शुक्ला, पूनम द्विवेदी, कोमल त्रिपाठी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button