अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

इरफान हत्याकांडः आसिफ दुर्ऱानी और राशिद दुर्रानी पर 25-25 हजार का इनाम

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). प्रयागराज में हुए चर्चित इरफान हत्याकांड में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में माफिया अतीक अहमद के करीबी बताए जा रहे दो सगे भाइयों—आसिफ दुर्रानी और राशिद दुर्रानी—पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। दोनों आरोपी वारदात के बाद से लगातार पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।

दरअसल, करेली थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व 55 वर्षीय इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जांच में यह मामला संपत्ति विवाद से जुड़ा पाया गया। पुलिस के अनुसार, इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

इस मामले में मृतक के भतीजे सुफियान की शिकायत पर करेली थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। एफआईआर में आसिफ और राशिद दुर्रानी को मुख्य आरोपी बनाया गया है। घटना के बाद से दोनों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस सफलता नहीं मिल सकी है।

नगर पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए इनाम की घोषणा की गई है। साथ ही, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया है, ताकि जल्द से जल्द दोनों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा सके। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और मामले में विधिक कार्रवाई निरंतर जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button