उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

मिशन शक्ति 5.0: चिलचिलाती धूप में बेटियों-महिलाओं को जागरुक कर रही हमारी पुलिस

भदोही में बढ़ी जागरूकता की रफ्तार, चौपालों से स्कूलों तक महिलाओं को मिले अधिकारों के पाठ

भदोही (संजय सिंह). महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति 5.0 अभियान के द्वितीय चरण में भदोही पुलिस ने व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया। अभिनव त्यागी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गांव, कस्बों, मोहल्लों और शिक्षण संस्थानों में चौपाल, संवाद और विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा, आत्मविश्वास और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पुलिस टीमों ने सीधे संवाद के माध्यम से समस्याओं को सुना और उनके त्वरित व विधिसम्मत समाधान की प्रक्रिया भी समझाई, जिससे लोगों में कानून के प्रति विश्वास मजबूत हो सके।

अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय, ‘गुड टच-बैड टच’ की पहचान, साइबर सुरक्षा और सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़खानी से निपटने के तरीकों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत UP-112, 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 108/102 एम्बुलेंस सेवा, 101 अग्निशमन सेवा और 1930 साइबर हेल्पलाइन का उपयोग करें।

इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सुरक्षित उपयोग पर भी विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने यातायात नियमों के पालन की भी जानकारी दी और महिलाओं से अपील की कि वे स्वयं जागरूक बनें और अपने परिवार व समाज को भी जागरूक करें। इस व्यापक अभियान के जरिए जिले में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत आधार देने का प्रयास किया जा रहा है।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button