उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

मानव एकदा दिवसः निरंकारी संतों ने देशभर से एकत्र किया 40000 यूनिट ब्लड

भदोही में भी 60 यूनिट का रक्तदान, देशभर में एक साथ लगाए गए 705 शिविर

भदोही (संजय सिंह). मानव एकता दिवस’ (Manav Ekta Diwas) के अवसर पर करुणा, सह-अस्तित्व और सेवा की भावना के साथ व्यापक स्तर पर रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में देशभर के लगभग 200 केंद्रों पर आयोजित शिविरों में करीब 40,000 यूनिट रक्त संकलित किया गया।

भदोही के रजपुरा स्थित निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित स्थानीय शिविर में 60 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान प्रक्रिया महाराजा चेत सिंह राजकीय अस्पताल की चिकित्सकीय टीम की निगरानी में मानक स्वास्थ्य परीक्षण के बाद संपन्न कराई गई।

मानव एकता दिवस (Manav Ekta Diwas) आयोजकों के अनुसार, यह अभियान बाबा गुरबचन सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य समाज में सेवा, परोपकार और एकता के मूल्यों को सुदृढ़ करना है। इस वर्ष के कार्यक्रम के साथ ही देशभर में लगभग 705 स्थानों पर चरणबद्ध रक्तदान शिविर आयोजित करने की योजना भी शुरू की गई है।

अब तक 15 लाख यूनिट का रक्तदान

आंकड़ों के मुताबिक, पिछले चार दशकों में 9,174 शिविरों के माध्यम से लगभग 15 लाख से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित किया जा चुका है, जो इस अभियान की निरंतरता और प्रभाव को दर्शाता है।

आयोजन के दौरान स्वच्छता, सुरक्षा और सुव्यवस्थित प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया गया। वक्ताओं ने युवाओं से नशामुक्त जीवन अपनाने और समाजोपयोगी गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button