अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरराज्य

रानीगंज MLA आरके वर्मा के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत

प्रतापगढ़/प्रयागराज (हरिश्चंद्र यादव). प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज विधायक आरके वर्मा के भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा प्रयागराज जनपद के फाफामऊ थाना क्षेत्र में हुआ। आरके वर्मा का भतीजा अशोक वर्मा (42) सोमवार सुबह किसी रिश्तेदार से मिलने के लिए प्रयागराज जा रहा था।

फाफामऊ थाना क्षेत्र के तिराहे पर हुई सड़क दुर्घटना के बाद अशोक की शिनाख्त हुई तो इसकी जानकारी घर पहुंची। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। हादसे की सूचना पर विधायक भी परिवार के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत के मुताबिक फाफामऊ तिराहे पर हुए हादसे में जेठवारा थाना क्षेत्र (जनपद प्रतापगढ़) के सरायदेव डढ़वा निवासी अशोक वर्मा (42) पुत्र जोखेलाल वर्मा की मौत हुई है। मृतक रानीगंज विधायक आरके वर्मा के भतीजे बताए जा रहे हैं। प्रयागराज जाते समय फाफामऊ तिराहे के समीप बस ने अशोक की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी थी।

फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button