अवधउत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

सरकार की छवि धूमिल कर रहे कुछ अधिकारी-कर्मचारीः रजनीकांत

देवरिया प्रकरण में निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). केपी ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रजनीकांत श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार कानून के शासन और निष्पक्षता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की दबंगई, अतिक्रमण या अन्याय को बर्दाश्त नहीं करती।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्वों के साथ-साथ कुछ अधिकारी-कर्मचारी भी सरकार की छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं, जो निंदनीय है। उनके अनुसार, जब सरकार दबंगों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तब ऐसे लोग खुद को जनप्रतिनिधियों या सत्ता से जुड़ा बताकर भ्रम फैलाते हैं।

श्रीवास्तव ने कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे तत्वों को संरक्षण न दें, ताकि सरकार की गरिमा और छवि प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी है और किसी भी तरह की गलत प्रवृत्तियों को बढ़ावा देना शासन-व्यवस्था को कमजोर करता है।

इसी क्रम में उन्होंने देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम पकड़ी लाला निवासी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पीड़ित परिवार ने जमीन पर अतिक्रमण, मारपीट और धमकी की शिकायत की है।

उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पीड़ित परिवार की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही बताया कि एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही देवरिया प्रशासन और प्रदेश नेतृत्व से मिलकर इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग करेगा, ताकि पीड़ित का विश्वास बना रहे और कानून का राज कायम हो सके।,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button