‘पुलिस मित्र’ की तरह कार्य करते हैं DCPC के पदाधिकारी और सदस्यः गुर्जर

प्रयागराज में आपदा एवं जनजागरूकता गोष्ठी का आयोजन, व्हाट्सएप ग्रुप बनाने पर जोर
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट सभागार में रविवार को उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति, शाखा प्रयागराज के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन और पुलिस विभाग द्वारा संचालित जनजागरूकता अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम पुलिस आयुक्त के निर्देशन में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि आईपीएस ईश्वर लाल गुर्जर रहे, जबकि अध्यक्षता पूर्व मंडलायुक्त आर.एस. वर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रभाकर त्रिपाठी ने किया और सचिव संतोष कुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में विचार रखे।

गोष्ठी के हैं। मुख्य अतिथि ईश्वर लाल गुर्जर ने अपराध निरोधक समिति के स्वयंसेवकों को सराहा। कहा, वे “पुलिस मित्र” की भावना से कार्य करते हुए आपदा के समय राहत कार्य, शांति-व्यवस्था बनाए रखने, भीड़ नियंत्रण और त्योहारों—ईद, मुहर्रम, होली, दशहरा व मेलों—में पुलिस का सहयोग करते हैं।
ट्रैफिक नियमों, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा जैसे विषयों पर स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाते हैं। मुख्य अतिथि ईश्वर लाल गुर्जर ने सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन न करने से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, इसलिए हेलमेट, सीट बेल्ट और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है।
उन्होंने थाना स्तर पर पुलिस और समिति के सदस्यों के बीच बेहतर समन्वय के लिए व्हाट्सएप समूह बनाने का सुझाव दिया। आर.एस. वर्मा ने बेहतर तालमेल रखने वाले थानों और सक्रिय सदस्यों को पुरस्कृत करने की बात कही। कार्यक्रम में कोरांव, मेजा, खीरी, हंडिया, जॉर्जटाउन, कोतवाली, घूरपुर, खुल्दाबाद, कैंट, कीडगंज, मुट्ठीगंज, शाहगंज, अतरसुइया, शिवकुटी और एयरपोर्ट थाना समितियों के पदाधिकारी व सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
जिला अपराध निरोधक समिति के सचिव संतोष कुमार ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस और जनता के बीच समन्वय को और मजबूत बनाने का आह्वान किया। गोष्ठी में थाना कमेटी प्रभारी कोरांव नरेंद्र मिश्र, मेजा हरिशंकर यादव, खीरी सुभाष चंद्र जायसवाल, हंडिया राम सजीवन, नोडल प्रभारी गंगापार अंकित सिंह, थाना जॉर्ज टाउन से सुरेश कुमार अनन्य उपाध्याय, थाना कोतवाली से सुधा गौड़, घूरपुर कमलेश त्रिपाठी, खुल्दाबाद अमित कुशवाहा, कैंट संजय कुमार शुक्ला, कीडगंज अरुण कुमार पांडेय, मुट्ठीगंज सतीश साहू एवं हर्ष गुप्ता, शाहगंज फैजानुद्दीन अंसारी, अतरसुइया अभिषेक वर्मा, शिवकुटी मालती शर्मा शुक्ला तथा एयरपोर्ट मोहम्मद फैजान सहित विभिन्न थाना समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी लक्ष्मीकांत मिश्रा, शोएब आलम, राजेश कुमार, अर्जुन सिंह, अजीत कुमार सिन्हा, संजय उपाध्याय, वीके श्रीवास्तव, अशोक कुमार शुक्ला, क़याम उद्दीन, वकार अहमद अंसारी, सुभाषचंद्र कक्कड़, जीतेंद्र श्रीवास्तव, विशाल श्रीवास्तव, कुलदीप धार, ऊषा सिंह, मंजू रानी पांडेय, प्रियंका पाराशर एवं हिंछलाल सिंगरौर, अशोक सिंह, अमित विश्वकर्मा भी शामिल हुए।


