भारत

विदेशी मुद्रा भंडार में 571 मिलियन डॉलर की आई कमी

नई दिल्ली (the live ink desk). बीते पांच सप्ताह से भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी, लेकिन पिछले हफ्ते भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में 571 मिलियन डॉलर की कमी आई है। इस बारे में शुक्रवार को जारी किए गए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 16 दिसंबर को खत्म हुए हफ्ते में 563 से घटकर 499 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। 

बता दें कि इससे पहले पिछले हफ्ते में भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार में 2.91 अरब डालर बढ़ोतरी हुई थी, जिससे यह 564.06 अरब डालर पर पहुंच गया था। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 में भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतर स्तर 645 अरब डालर पर था। फिलहाल विदेशी मुद्रा भंडार कम होने का कारण डॉलर के मुकाबले गिरते रुपये को बचाने के लिए आरबीआई ने मुद्रा भंडार का इस्तेमाल किया था। हालांकि रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले लगातार गिर रही है, लेकिन मौजूदा समय में रुपये की कीमत में थोड़ा सुधार हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button