अवध

आय़ुष्मान भारत योजनाः प्रत्येक मंडे को एएनएम सेंटर पर बनाया जाएगा गोल्डन कार्ड

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). आय़ुष्मान भारत अभियान के तहत सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का गोल्डन कार्ड उपलब्ध करवाने की नीयत से विशेष अभियान चलाए जाने का आदेश दिया गया है। सीडीओ ने जनपद के सभी खंड विकास अधिकारियों और सीएचसी के अधीक्षकों को निर्देशित किया है कि वह आय़ुष्मान भारत अभियान के तहत प्रत्येक हफ्ते के सोमवार को एएनएम सेंटर पर उक्त से संबंधित अभियान चलाया जाना सुनिश्चित कराएं।

यह भी पढ़ेंः  ‘दिशा’ की बैठक में सांसदों ने उठाया बिजली और सड़क का मुद्दा

यह भी पढ़ेंः खाद्य विभाग की टीम ने मारा छापा, आठ नमूनों को भेजा गया लैब

सीडीओ ने कहा कि एएनएम सेंटर की आशा कार्यकत्री और पंचायत सहायक आपसी तालमेल बनाते हुए क्षेत्र के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनवाएं। सीडीओ ने सभी से उक्त अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक सोमवार को अधिक से अधिक लोगों का कार्ड बनवाने के लिए निर्देशित किया है और कृत कार्यवाही से अवगत कराने का आदेश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button