संसार

भारत से टेस्ट सीरीज हारने के बाद बांग्लादेश के कोच रसेल क्रेग डोमिंगो ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली (the live ink desk). हाल ही में संपन्न हुई भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज में बांग्लादेश की हार के बाद उसके हेड कोच रसेल क्रेग डोमिंगो (Russell Craig Domingo) ने इस्तीफा (resigns) दे दिया है। मालूम हो कि बांग्लादेश के हेड कोच (Bangladesh coach) रसेल क्रेग डोमिंगो (Russell Craig Domingo) ने अपने फैसले के बारे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बीसीबी को बीते मंगलवार को ही अवगत करा दिया था।

इसके पूर्व भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बांग्लादेश को दोनों ही टेस्ट मैच में हरा दिया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशन चेयरमैन जलाल युनूस एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से कहा कि उन्होंने (कोच रसल डोमिनगो) तुरंत प्रभाव से अपना इस्तीफा दे दिया है। यूनुस ने कहा कि मुख्य कोच रसल डोमिनगो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सीईओ को अपना इस्तीफा भेज दिया था।

यह भी पढ़ेंः 2-0 के अंतर से भारत ने जीती टेस्ट सीरीज, तीन विकेट से बांग्लादेश पराजित

यह भी पढ़ेंः  इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा- टेस्ट क्रिकेट ही असली क्रिकेट

यह भी पढ़ेंः IPL: नीलामी में सबसे महंगे 18.5 करोड़ में बिके इंग्लैंड के क्रिकेटर सैम करेन

रसल डोमिनगो के कार्यकाल के दौरान बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को T-20 सीरीज और दक्षिण अफ्रीका को वनडे सीरीज में हराया था। रसल डोमिनगो सितंबर 2019 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के मुख्य कोच बने थे, लेकिन भारत-बांग्लादेश सीरीज समाप्त होने के बाद क्रिसमस मनाने के लिए डोमिनगो दक्षिण अफ्रीका चले गए थे। तभी से उनके इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे।

इस बारे में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशन इंचार्ज जलाल युनूस ने दूसरा टेस्ट खत्म होने के बाद कहा था कि आप जल्द ही कुछ बदलाव देखेंगे। आपको एक ऐसे कोच की आवश्यकता है जो टीम पर प्रभाव डाल सके और सीरीज खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के प्रदर्शन की समीक्षा करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button