पूर्वांचल

शिविर के तीसरे दिन रेंजर्स ने सीखा गांठ बांधना और पुल बनाना

भदोही (विष्णु दुबे). केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय औराई में रेंजर्स पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन सभी रेंजर्स को बीपी छह व्यायाम, मार्च पास्ट, गांठ बांधना, पुल बनाना, प्राथमिक उपचार करने की विस्तार से जानकारी दी गई और इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण करवाया गया।

यह भी पढ़ेंः जाम से बचने के लिए स्कूल प्रबंधन ने बदला समय, आधा घंटा आगे-पीछे खुलेंगे स्कूल

यह भी पढ़ेंः मौनी अमावस्या के लिए की गई ब्रीफिंग, माघ मेला में बाहरी ड्रोन कैमरे पर रहेगी नजर

तृतीय दिवस के शिविर का शुभारंभ ध्वज शिष्टाचार के साथ किया गया। इसके उपरांत रेंजर्स लीडर डा. श्वेता सिंह के मार्गदर्शन में सभी रेंजर्स प्रतिभागियों ने बीपी 6 व्यायाम के साथ मार्च पास्ट किया। तदोपरांत सभी को गांठ बांधना, पुल बनाना, जरूरत पड़ने पर साथी का  प्राथमिक उपचार करना सिखाया गया।

शिविर के द्वितीय सत्र में छात्राओं के मध्य पेंटिंग, निबंध व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेंजर्स लीडर डा. श्वेता सिंह ने सभी छात्राओं को विभिन्न प्रकार के रेंजर्स गतिविधियों एवं कार्यक्रमों के बारे में बताया। इस अवसर पर जनपद स्तरीय प्रशिक्षुक चंद्रेश राय एवं रितु दुबे शिविरार्थियों के साथ पूरे समय उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button