उत्कृष्ट कार्य कर बीसी सखियों ने की कमाई, सीडीओ ने किया सम्मानित
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). ‘वन जीबी वन बीसी’ योजना के तहत चयनित बीसी सखियों (BC friends) को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने सखियों को प्रमाणपत्र देकर उनके कार्य की सराहना की। उपायुक्त (स्वतः रोजगार) भोलानाथ कनौजिया ने बताया कि राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ‘वन जीपी वन बीसी’ योजना का संचालन किया जा रहा है।
इसके तहत जनपद में बीसी सखियों का चयन किया गया था। जनवरी, 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन बीसी सखी रीना कुमारी (ग्राम पंचायत खेरूआ, विकास खंड सैदाबाद), उर्वशी देवी (ग्राम पंचायत मिश्री, विकास खंड धनूपुर) और मंजू देवी (विकास खंड धनूपुर) को मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली बीसी सखियों ने बताया कि प्रतिमाह लगभग 30000 रुपये बतौर कमीशन के रूप में अर्जित किया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त भोलानाथ कनौजिया, जिला मिशन प्रबंधक विजय गुप्ता एवं सीएससी से विकास मिश्र उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ेंः परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे प्रश्नपत्र, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
यह भी पढ़ेंः दो महीने में आया फैसलाः बालिका की हत्या के अभियुक्त को आजीवन कारावास

