शंकरगढ़ः जानलेवा हमले के मामले में तीन सगे भाई गिरफ्तार
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). शंकरगढ़ पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी ज्योति गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन के नजदीक से की गई है। पूछताछ के बाद तीनों का चालान भेज दिया गया है। एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
यह भी पढ़ेंः घर के बाहर सोई वृद्धा की हत्या, शरीर पर मिले चोट के निशान
यह भी पढ़ेंः समान न्याय मिलने पर पूरी होगी सामाजिक न्याय की अवधारणा
सब इंस्पेक्टर ऋतुराज सिंह ने अपनी टीम के साथ बृजेश उर्फ विदेश पुत्र तोते (निवासी वार्ड संख्या दो, रावण टोला), राजा बाबू पुत्र तोते और देशराज पुत्र तोते (निवासीगण उपरोक्त) को ज्योति गेस्ट हाउस, रेलवे स्टेशन के निकट से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद तीनों का चालान भेज दिया गया है। तीनों के खिलाफ बीते वर्ष धारा 147, 148, 149, 324, 352, 506, 34, 307 आईपीसी का केस दर्ज किया गया था।