अवध

साफ मन से आने वाले विरोधियों को भी गले लगाऊंगाः डा. वाचस्पति

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). बारा की जनता और कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार से मेहनत कर 14 दिन में हमें ऐतिहासिक विजय दिलाई, मैं उनका आभारी हूं। पार्टी कार्य़कर्ताओं और बारा की जनता को प्रणाम करते हुए होली की शुभकामनाएं देता हूं। यह बातें बारा विधायक डा. वाचस्पति ने होली मिलन समारोह में कही।

गौहनिया के एक गेस्ट हाउस आयोजित विजय दिवस एवं होली मिलन समारोह में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों से मुखातिब बारा विधायक ने कहा, होली के इस मौके पर मैं अपने विरोधियों को भी गले लगाऊंगा, लेकिन वह पिछली बातों को भूलकर आएं। मैं, विधायक सभी का हूं, सभी के लिए कार्य करूंगा।

प्रयाग में होगा ऐतिहासिक सामूहिक विवाह का आयोजन, 1100 जोड़े एक साथ लेंगे सात फेरे
Good News: महिला संबंधी अपराध के निस्तारण में उत्तर प्रदेश और कालीननगरी भदोही शीर्ष पर

पार्टी कार्यकर्ताओं को हिदायत देते हुए विधायक ने कहा, जो मेरे नाम का गलत दुरूपयोग करेगा, उसे किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। कहा कि जब मैं बारा में आया था कुछ षडयंत्रकारियों ने खूब अफवाह फैलाई। पर, वे सफल नहीं हो पाए। विधायक ने क्षेत्रीय जनता और कार्यकर्ताओ से बारा के विकास के लिए सुझाव भी मांगा।

कार्यक्रम में फूल, अबीर-गुलाल उड़ाकर जमकर होली खेली गई। गायिका रेनू ने होली गीत प्रस्तुत किए। फाल्गुनी गीत एवं शेरो-शायरी के साथ कार्यकर्ताओं ने विधायक को भी होली की बधाई दी। इस मौके पर जगत नारायण शुक्ल, विजय कुमार उर्फ श्यामू निषाद, फूलचंद्र पटेल, राकेश पटेल, दीपचंद्र पटेल, दिनेश प्रजापति, पंकज पांडेय, उमेश शुक्ल, आशीष सोनकर, डा. अर्जुन, वंदना सिंह, गोकुल सिंह, कुलदीप सिंह पटेल, शिवप्रसाद केसरवानी, अशोक मिश्र, राजमणि पासवान, दिनेश प्रजापति, प्रवीण मिश्र, नरेंद्र देव यादव, राजकुमार पटेल, संतोष सिंह, सुधाकर सिंह, धर्मराज पाल, स्वतंत्र शुक्ल, अनुराधा शुक्ला आदि मौजूद रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button