RES, Health और Irrigation विभाग ने संभाली बिजली व्यवस्था की कमान, डीएम ने जारी किया निर्देश
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). बिजली कर्माचरी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा 16 मार्च की रात दस बजे से शुरू किए गए 72 घंटे की हड़ताल से बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि जिला व पुलिस प्रशासन ने एक दिन पहले से ही बिजली आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी, लेकिन उन क्षेत्रों में यह समस्या बढ़ गई है, जहां बीते 24 घंटे के दौरान विद्युत सप्लाई में फाल्ट आ गया है। क्योंकि बिजली कर्मचारी हड़ताल पर हैं, इस वजह से फाल्ट की स्थिति जस की तस बनी हुई है। सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति यमुनापार के कुछ क्षेत्रों में है।
दूसरी तरफ बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने बिजली विभाग में अस्थाई तौर पर अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की तैनाती की है। बिजली की आपूर्ति बनाए रखने का जिम्मा फिलहाल के लिए ग्रामीण अभियंत्रण (RES), स्वास्थ्य (Health), नहर (Irrigation) विभाग समेत कई अन्य विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया गया है।
जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परमानंद मौर्य और को रींवा रोड, धनुवा, गौहनिया की जिम्मेदारी दी गई है। इसी क्रम में बघला नहर प्रखंड के अभियंता शैलेंद्र को रींवा रोड, सतीश कुमार शर्मा को धनुवा और अमित प्रसाद पाल को गौहनिया में लगाया गया है। जबकि एडी हेल्थ सोम शेखर को शंकरगढ़, बारा, बारा तहसील, भीटा और लालापुर की कमान थमाई गई है। इसी क्रम में बघला नहर प्रखंड के इंजीनियर राकेश कुमार शुक्ल को शंकरगढ़, नीरज सिंह को बारा, मोहम्मद इकबाल को बारा तहसील, सीमा पांडेय को भीटा, अरसद खान को लालापुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में अधिशाषी अभियंता (निखं प्रथम) बीकेएन त्रिपाठी को पीडी, रामपुर, बरांव, भीरपुर का प्रभार दिया गया है। यहां पर बीकेएन त्रिपाठी के साथ नलकूप निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता आशीष कुमार वर्मा, आकाश सिंह, धीरेंद्र कुमार और सूर्यभूषण को लगाया गया है। इसी क्रम में सिंचाई प्रखंड प्रथम के अधिशाषी अभियंता सुरेश कुमार को करछना, झिरिलियापुर, भुंडा, हथिगन, अरई में जिम्मेदारी दी गई है। यहां पर सुरेश कुमार के साथ नलकूप निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता संजय कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, चंद्रमाप्रसाद, रोहित कुमार शर्मा, नीलेश कुमार को भी अस्थायी तौर पर तैनाती दी गई है।
इसी क्रम में टोंस पंप नहर प्रखंड के अधिशाषी अभियंता सुनील कुमार मौर्य को उपकेंद्र कौंधियारा, गौरा, कौहट, जारी भेजा गया है। सुनील के साथ टोंस पंप नहर प्रखंड के ही नीतीश कुमार चौबे, विपिन कुमार, मनोज कुमार और संदीप कुमार को लगाया गया है। इसी तरह टोंस नहर प्रखंड के अधिशाषी अभियंता दिलीप कुमार को पीपलगांव, डाही, गंजा, मंदर, मेजा खास, लालतारा, सिरसा-1 (बारी) बिजौरा और मेजारोड उपकेंद्र में तैनात करते हुए संजय पांडेय, जयप्रकाश भारती, आनंद शुक्ला, सुनील कुमार सिंह, लाल बहादुर सिंह, कविता सिंह, विश्वजीत यादव, जयहिंद सिंह, मनीष वर्मा को आपूर्ति बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है।
इसी तरह शारदा सहायक खंड के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार त्रिपाठी को उपकेंद्र औंता, शिवपुर, शुकुलपुर, नेवड़िया का प्रभार सौंपते हुए निवेश कुमार पांडेय, जयप्रकाश सिंह, हीरालाल, मूलचंद्र को लगाया गया है। इसी क्रम में गुण नियंत्रण खंड के हीरालाल यादव को सिरसा-2 (मांडा), हाटा, मांडा रोड, भारतगंज, सुरवादलापुर की जिम्मेदारी देते हुए घनश्यामप्रसाद, चंद्रप्रकाश मौर्य, जयप्रकाश धवन, वर्षा यादव, सुरभि पांडेय को आपूर्ति बनाए रखने के लिए निर्देशित किया गया है। जबकि अनुसंधान एवं नियोजन जल संस्थान के अधीक्षण अभियंता अमित गौरव को कोरांव (ग्रामीण), लेडियारी, कोरांव तहसील, देवघाट की जिम्मेदारी सौंपते हुए सच्चिदानंद, गजेंद्र प्रसाद गुप्ता, राकेश सिंह यादव और प्रेमचंद्र बिंद को लगाया गया है।

