पूर्वांचल

यहां ग्रामीण करते हैं सड़क और पुलिया की रखवाली, ताकि कोई अस्पताल न पहुंच जाए

पूरी तरह से जर्जर हो गई है निजी खर्चे पर बनवाई गई पुलिया

लोनिवि ने हाल ही में सड़क बनवाई पर पुलिया को भूल गया

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). विकास खंड डीघ के बेरवां पहाड़पुर की करार बस्ती में एक सड़क की रखवाली ग्रामीण दिन-रात करते हैं। सड़क पर स्थित पुलिया के मध्य चारपाई डालकर कोई न कोई हमेशा पहरा देता रहता है। इसकी वजह जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे, क्योंकि यह रखवाली ग्रामीण सिर्फ इसलिए करते हैं, ताकि कोई भी भारी वाहन समेत जर्जर हो चुकी पुलिया की चपेट में न आ जाए।

यह सड़क हीरानंद पांडेय इंटर कालेज के बगल से सीधे दक्षिण में गंगा तट पर बसी करार बस्ती में गई है। इस सड़क का इस्तेमाल नाव से गंगा पार करने वाले मिर्जापुर जनपद के लोग भी करते हैं। रखवाली वास्तव में ग्रामीण सड़क पर बनी 60 वर्ष पुरानी पुलिया की होती है, जिसका निर्माण स्व. रामजश पांडेय एवं स्व. राजनारायण पांडेय ने अपने व्यक्तिगत ख़र्च से करवाया था, जो आज पूरी तरह से जर्जर गई है।

UPPSC: PCS 2022 का परिणाम घोषित, सूबे को मिले 364 अधिकारी, बेटियों ने गाड़ा झंडा
सांसद रीता जोशी के हाथों मोटराइज्ड साइकिल पाकर निहाल हुए दिव्यांग
इमामबाड़ा जद्दन मीर साहब में सजी महफिलः अंजुमन खुद्दामे मोजिज़नुमा कमेटी ने किया सम्मानित

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि अभी 20 दिन पहले ही लोक निर्माण विभाग से तकरीबन 13 लाख रुपये की लागत से सड़क की रिपेयरिंग का कार्य करवाया गया, यदि विभागीय अधिकारी सड़क के साथ इस पुलिया का भी निर्माण करा दिए होते तो ग्रामीण चैन से रहते और सड़क पर आवागमन करने वाले लोगों को दुश्वारियों का सामना नहीं करना पड़ता।

ग्रामीण भोलानाथ पांडेय ने बताया कि यह पुलिया इतनी जर्जर हो गई है कि यदि ईंट लदा ट्रैक्टर इस पुलिया से गुजर जाए तो तत्काल पुलिया ध्वस्त हो जाएगी। गांव के अभयराज सिंह ने कहा कि यदि जिला प्रशासन इस पुलिया का शीघ्र निर्माण नहीं कराता है, तो दुर्घटना होने पर जान माल के नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन पर होगी।

इस विषय पर प्रधान रेनू संतोष पांडेय ने बताया कि संबंधित विभाग को कई बार लिखित दिया गया, लेकिन प्रार्थनापत्र फाइलों के बोझ तले दबा दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button