Think before sharing anything: ये वाला ‘गुड्डू मुस्लिम’ तो शेख हमीद मोहम्मद निकला
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). सोशल मीडिया (Social Media) पर मिलने वाली हर सामग्री सही नहीं होती। सही-गलत का फैसला अपने विवेक से करना चाहिए। यूपी पुलिस (UP Police) भी हमेशा इस मसले पर अपनी राय रखती रहती है और फेक न्यूज (Fake News), आडियो, वीडियो, फोटो शेयर नहीं करने की अपील करती है। मंगलवार को सुबह सोशल मीडिया पर 15 सेकेंट का एक वीडियो वायरल (Video) होता है और देखते ही देखते वीडियो में दिखाई देने वाले युवक को गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) कहकर प्रचारित किया जाने लगा।
वीडियो के साथ वायरल हो रहे कंटेंट में बताया गया कि यह वीडियो 11 अप्रैल, 2023 का है और उसमें दिखाई देने वाला शख्स गुड्डू मुस्लिम (उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी) है, जो उड़ीसा के एक होटल में प्रवेश कर रहा है।
हालांकि, शाम होते-होते सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की हकीकत सबके सामने आ गई। इसके बाद एक वीडियो और वायरल हुआ, जिसमें सामने आए एक युवक (Sheikh Hameed Mohammad) ने वायरल होने वाले वीडियो की असलियत बताई। उक्त युवक ने बताया कि उसका नाम शेख हमीद मोहम्मद (Sheikh Hameed Mohammad) है और वह सोहेला का रहने वाला है। जो वीडियो सुबह से वायरल हो रहा है, उसमें वही (शेख हमीद मोहम्मद) ही दिखाई पड़ रहा है, न कि गुड्डू मुस्लिम। शेख हमीद मोहम्मद ने कहा कि जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके बारे में आसपास के लड़कों ने जानकारी दी और बताया कि उस वीडियो में उसे गुड्डू मुस्लिम बताया जा रहा है।
शेख हमीद मोहम्मद द्वारा कहा गया है कि मैं, मस्जिद में नमाज पढ़ने आता हूं। जो वीडियो वायरल हुआ, वह मस्जिद का वीडियो है। वह वजू करने के बाद मस्जिद के अंदर दाखिल हो रहा था। शेख हमीद मोहम्मद ने कहा कि गलत जानकारी देने के दोषी लोगों पर कार्यवाही होनी चाहिए। इस तरह से किसी को परेशान नहीं करना चाहिए। उमेश पाल हत्याकांड में दोषी बमबाज गुड्डू मुस्लिम की लगातार तलाश जारी है। यूपीएसटीएफ गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) के साथ-साथ अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Praveen) की खोज में लगी हुई है।

