अपराध समाचार

धारदार हथियार से भाई ने की थी बहन की हत्याः पड़ोसी युवक से था अफेयर

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). यमुनानगर के मेजा थाना क्षेत्र में आठ मई को हुई स्नातक की छात्रा प्रिया मिश्रा की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रिया मिश्रा की हत्या उसके भाई विवेक मिश्र ने ही की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर आलाकत्ल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। आठ मई को हुए इस हत्याकांड के बाद मृतका के परिजनों ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि पुलिस द्वारा सजगता से की गई छानबीन के बाद दो दिन के अंदर ही इस मामले का खुलासा कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि क्षेत्र के इसौटा के रहने वाले विजयशंकर मिश्र पुत्र स्व. भूपतिराम मिश्र ने अपनी बेटी प्रिया मिश्रा की हत्या की तहरीर दी। इस आधार पर धारा 302 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। इस मुकदमे में नीरज पांडेय पुत्र रामाज्ञा पांडेय (निवासी इसौटा, मेजा) को आरोपी बनाया गया।

 Amethi: सपा विधायक ने निकाली पिस्टल, कोतवाली में भाजपा नेता को दौड़ाकर पीटा
 Konia needs a Concrete Bridge: कोई भी बनवाए, हमें तो बस पक्का पुल चाहिए
यही सकारात्मक भाव बदल रहा परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की तकदीर
धारदार हथियार से स्नातक की छात्रा की गला रेतकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की विवेचना के दौरान पता चला कि प्रिया मिश्रा का नीरज पांडेय से अफेयर था। इसी कारण आवेश में आकर विवेक मिश्र पुत्र विजयशंकर मिश्र ने आठ मई, 2023 की सुबह कुल्हाड़ी से बहन के गले पर प्रहार कर हत्या कर दी है और साक्ष्य भी मिटाने का प्रयास किया। अभियुक्त विवेक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी का चालान भेज दिया है। बताया जाता है कि मृतका प्रिया मिश्रा का पड़ोसी नीरज पांडेय विवाहित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button