अवध

अपने हक के लिए पेंशनर्स को उठानी होगी आवाजः आरएस वर्मा

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पूर्व आयुक्त आरएस वर्मा ने कहा कि पेंशनर्स में एकता होनी चाहिए। हम लोगों को जाति-धर्म भुलाकर पुरानी पेंशन बहाली, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहले की तरह रेल किराये में छूट के लिए अपनी आवाज उठानी होगी। आरएस वर्मा यूनाइटेड फोरम ऑफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व आईएएस आरएस वर्मा ने सीनियर सिटिजन के लिए रेल किराये में छूट, कोरोना काल में रुके हुए 18 माह का महंगाई भत्ता, सेवानिवृत्त के बाद हर 5 वर्ष में वेतन वृद्धि, जिसकी संसदीय समिति ने सिफारिश की है, इसे सरकार को अविलंब मान लेना चाहिए। सरकार से अपनी मांग मनवाने के लिए हम सभी को एकजुटता का परिचय देते हुए आंदोलन जारी रखना होगा।

 Sirsa Ganga Ghat: जन सहयोग से शुरू हो गया गंगा द्वार का निर्माण
CBSE Result 2023: जान देने की क्या जरूरत थी कुणाल, नंबर ही तो कम आए थे!
UP को मां और Mumbai को मासी का दर्जा देते हैं नॉर्थ इंडियंसः मनसे विधायक

आरएस वर्मा ने कहा कि अनेक प्रांतों ने पुरानी पेंशन बहाली कर दी है। कर्नाटक में भी पुरानी पेंशन की बहाली हो सकती है। पंजाब सरकार भी इस पर विचार कर रही है। केंद्र सरकार भी इस पर पुनर्विचार कर रही है। बैठक को बतौर विशिष्ट अतिथि पीके सिन्हा, सुशील कुमार श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन महामंत्री योगेंद्र कुमार पांडेय ने किया।

इस मौके पर उदयचंद्र परदेशी, पीके सिन्हा एवं योगेंद्र कुमार पांडेय ने कविता और गीतों से के माध्यम से लोगों की खूब वाहवाही लूटी। समारोह में केएन यादव, आरएन तिवारी, संतोष कुमार, त्रिवेणी प्रसाद, योगेंद्र कुमार, राजेश यादव, सैयद अली सफदर, बीके श्रीवास्तव, प्रमोद अग्रवाल, शक्तेश्वर प्रसाद, राजेश कुमार, द्वारिका प्रसाद, रामलाल पटेल, रमेश आदि मौजूद रहे। अंत में यूनाइटेड फोरम आफ पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील कुमार श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button