राज्य

Municipal Council: सपा-बसपा को पछाड़ दूसरे स्थान पर पहुंचे ‘भितरघाती’

प्रयागराज/लखनऊ (आलोक गुप्ता). नगर निकाय चुनाव में पालिका अध्यक्ष (Municipal Council/Nagar Palika Parishad) की सर्वाधिक सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (चुनाव निशान कमल) ने जीत दर्ज की है। भाजपा (BJP) को कुल 88 सीटों पर कामयाबी मिली है। जबकि दूसरे नंबर पर जीत दर्ज करने वालों में निर्दल प्रत्याशी (independent candidate) शामिल हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी किए गए चुनाव परिणाम के मुताबिक कुल 41 सीटें निर्दलियों के खाते में गई हैं।

अब, यह बात अलग है कि जिन निर्दलियों ने सपा (SP), बसपा (BSP), कांग्रेस (Congress) जैसी दिग्गज पार्टियों को भी पछाड़ दिया, उनमें अधिकतर  निर्दलीय प्रत्याशी राजनैतिक दलों से जुड़े रहे हैं और ऐन वक्त पर टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर दी। बहती गंगा में भितरघातियों ने भी बगावत करने वालों का साथ दिया। नतीजा यह हुआ कि चुनावी रण में जीत के करीब पहुंचकर भी तमाम राजनैतिक मठाधीश हार गए। वैसे तो टिकट बंटवारे को लेकर प्रत्येक चुनाव में मनमुटाव दिखता है, लेकिन इस बार बगावत करने वालों की जीत के आंकड़े से सत्ताधारी दलों सहित विपक्षी दलों को भी सीख लेने की जरूरत है।

अब, इससे राजनैतिक दलों की सेहत पर क्या फर्क पड़ता है, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। पर इस चुनाव में जो देखने को मिला, वह यह कि जिसका टिकट कटा, उसकी मदद करने और आंसू पोछने में उसके धुर विरोधी भी शामिल हो गए और अंदर ही अंदर पूरे चुनाव में साथ नजर आए। इस वजह से स्थानीय स्तर पर कई तरह की विसंगतियों ने भी जन्म ले लिया है। अलग-अलग प्रकार के विरोधियों की मदद से विजय पताका फहराने वाले निर्दलीय प्रत्याशी अब पालिका की बागडोर कैसे संभालेंगे, वह खुद की सुनेंगे या फिर चुनाव के दौरान जिन-जिन लोगों की मदद से उन्हे कुर्सी नसीब हुई है, उनकी सुनेंगे। 

 बगावत ने बदला समीकरणः सपा-भाजपा को पछाड़ निर्दल प्रत्याशी पार्वती ने मारा मैदान
UP Nikay Chunav: नगर निगम की सभी 17 सीटों पर भाजपा का कब्जा, योगी ने दी बधाई

नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष (Nagar Nikay Chunav 2023) पद के चुनाव में भाजपा, सपा, बसपा के अलावा सिर्फ निर्दलीय प्रत्याशी ही ऐसे रहे हैं, जिनकी जीत का आंकड़ा दहाई में है। राज्य निर्वाचन आयोग के द्वारा जारी परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को 88 सीटें मिली हैं। जबकि 41 सीटों के साथ निर्दलीय प्रत्याशी दूसरे स्थान पर हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी है। पालिका अध्यक्ष की 199 सीटों में 35 सीटों पर सपा प्रत्याशियों को जीत मिली है। इसके बाद चौथे स्थान पर 16 सीटों के साथ बहुजन समाज पार्टी का नंबर आता है।

इसके बाद नंबर आता है राष्ट्रीय लोक दल का। राष्ट्रीय लोक दल को कुल सात, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को चार, आल इंडिया मजलिस-ए-मुस्लिमीन (असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी) को चार सीट पर विजय मिली है। इसके बाद अरविंद केजरीवाल की पार्टी के तीन प्रत्याशी भी पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुआ है। जबकि अपना दल (सोनेलाल) की पार्टी को भी एक सीट मिली है। यह सीट रामपुर जनपद की है। नगर पालिका परिषद स्वार से रेशमा परवीन (अन्य पिछड़ा वर्ग महिला) ने चुनाव जीता है।

Prayagraj में ट्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत
बिस्तर पर मिला सेवानिवृत्त शिक्षक का रक्तरंजित शव, सिर पर प्रहार कर की गई हत्या

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button