अपराध समाचार

फर्राटा भर रहे ट्रक से निकला स्टेपनी का टायर, घर लौट रही महिला के लिए बना काल

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). अक्सर आप लोगों ने सोशल मीडिया (Social Media) पर ऐसे वीडियो (Video) या फिर फोटो देखे होंगे, जिसमें चलती हुई गाड़ी का टायर निकलकर किसी दूसरे को हिट कर देता है या फिर बहुत बार ऐसा भी होता है कि इसी तरह की घटना में लोग बाल-बाल बचकर निकल जाते हैं। ठीक इसी प्रकार की एक घटना (Road Accident) गुरुवार को यमुनानगर के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में घटित हुई, जहां खेत से घर लौट रही महिला के लिए ट्रक (Truck) का एक टायर मौत का कारण बन गया।

जानकारी के मुताबिक शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के लेदर पचासा के रहने वाले राजधारी आदिवासी की पत्नी कुसुम कली (55) आज सुबह खेत की तरफ गई थीं। सुबह के तकरीहन छह बजे वह घर की तरफ लौट रही थीं। इसी दौरान शिवराजपुर की तरफ से एक ट्रक, जो बरगढ़ की तरफ जा रहा था, में लगा स्टेपनी का टायर निकल गया और वह उचलते-कूदते हुए कुसुमकली तक पहुंच गया। मौत के रूप में खुद की तरफ बढ़ते टायर के बारे में जब तक कुसुमकली को आभास हो पाता, वह तेज रफ्तार में आरहे टायर की चपेट में आ चुकी थीं।

पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के तीन इनामिया गिरफ्तार, सवा लाख रुपये नगद बरामद
 स्नान करते समय हनुमान गढ़ी के तालाब में डूबा किशोर

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घऱवालों और मुकामी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही घरवाले मौके पर पहुंच गए और बेहोशी हालत में कुसुम कली को सीएचसी शंकरगढ़ पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। अप्रत्याशित रूप से हुई इस घटना को लेकर लोग हतप्रभ हैं। कुसुमकली की असामयिक मौतसे परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सामान खरीदकर घर लौट रहे रिटायर्ड फौजी की हत्या, लूट ले गए रूपया और सोने की चेन
UP में M Sand पॉलिसी शीघ्रः खत्म हो रही नदियों की बालू का विकल्प बनेगा एम सैंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button