पूर्वांचल

निपुण भारत मिशनः प्रत्येक माह होगी पांच-पांच स्कूलों की समीक्षा

निपुण भारत मिशन के लिए श्रेणी निर्धारित, बैठक कर बीएसए ने दिए निर्देश

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). BSA भूपेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में बीईओ, जिला समन्वयक एसआरजी, एआरपी की बैठक बीएसए दफ्तर में हुई, जिसमें निपुण भारत मिशन के तहत ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय खुलने पर किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गई। बीएसए ने कहा, सभी बीईओ डेवलपमेंट प्लान के अनुसार निपुण हो चुके विद्यालय की संख्या भरें। एआरपी द्वारा अपने ब्लॉक के 10 विद्यालय व शिक्षक संकुल द्वारा अपने विद्यालय को दिसंबर 2023 तक निपुण बनाना है, जिसके लिए प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शनिवार को हर ब्लॉक की एक-एक न्याय पंचायत अर्थात माह में कुल 12 न्याय पंचायतों में निपुण आकलन दिवस आयोजित किया जाएगा, जिसमें एकेडमिक टीम के सदस्य, खंड शिक्षाधिकारी व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

Balasore train accident: अब तक 233 यात्रियों की मौत, रेस्क्यू में एयरफोर्स को भी लगाया गया
यातायात, साइबर अपराध के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरुक करेगी DCPC

इसके अलावा निपुण तालिका विद्यालयों तक पहुंच गई है, जिसे प्रत्येक विद्यार्थी के आकलन पश्चात तत्काल भरा जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक माह ब्लॉक स्तर व जनपद स्तर पर 5-5 विद्यालयों की समीक्षा की जाएगी, जिसमे तीन संघर्षशील व दो सक्षम विद्यालय होंगे, जिन विद्यालयों में 80% से ऊपर बच्चे निपुण होंगे, उन्हें सक्षम विद्यालय, 50 से 80% के बीच मध्यम श्रेणी विद्यालय, 50% से कम निपुण छात्र वाले विद्यालय संघर्षशील श्रेणी में रखा जाएगा।

बीएसए ने बताया कि नियमित समीक्षा करते हुए आगामी दो माह में सभी विद्यालयों को मध्यम श्रेणी से सक्षम विद्यालय के रूप में परिवर्तित करने का लक्ष्य तय किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी औराई रमाकांत सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय आशीष मिश्र, शिक्षा अधिकारी डीघ फराह रईस, खंड शिक्षा अधिकारी अभोली वेद प्रकाश, एसआरजी, एआरपी व जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button