अवधताज़ा खबरराज्य

अतीक के चंगुल से मुक्त हुई भूमि पर बसे 76 परिवार, सीएम ने लाभार्थियों को सौंपी चाबी

मुख्यमंत्री ने कहा, पूर्व की सरकारों में लोगों को नहीं मिलते थे प्रधानमंत्री आवास

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). माफिया अतीक अहमद के चंगुल से मुक्त करवाई गई भूमि पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनवाए गए आवास का शुक्रवार को वितरण किया गया। इसके लिए लाटरी निकाली गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लूकरगंज पहुंचकर आवास के लाभार्थियों को फ्लैट की चाबी सौंपी। इस दौरान उन्होंने नवनिर्मित आवासों का मुआयना भी किया और लाभ पाने वाले लोगों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना।

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज प्रेस मैदान पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित किया, साथ ही 767.76 करोड़ की 226 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। आज प्रेस मैदान पर आयोजित जनसभा में सीएम ने कहा, 800 करोड़ की परियोजनाओं के साथ इस कार्यक्रम के माध्यम से कुख्यात माफियाओं के कब्जे से मुक्त करवाई गई भूमि पर आवास बनाकर गरीबों को दिए जा रहे हैं। प्रयागराज एक पौराणिक नगरी है। शिक्षा और न्याय की धरती रही है। आज प्रदेश के सभी विकास प्राधिकरणों से कहना चाहूंगा कि वह भी अपने जनपद में ऐसे ही माफियाओं की कब्जाई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास बनवाने का कार्य करें।

 120 की रफ्तार में दौड़ रही बोलेरो ने ली सात की जान, फिरोजाबाद में भी हुई चार की मौत
अवैध प्लाटिंग पर चला PDA का बुलडोजर, जोन 06 में 13 बीघे पर किया गया था कब्जा

योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज से पहले प्रदेश में गरीबों को पीएम आवास नहीं मिलते थे। भारत सरकार कहती रहती थई, लेकिन यहां की सरकार कभी नहीं देती थी। पिछले छह माह में प्रदेश सरकार ने सूबे में 54 लाख आवास दिए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यहां एक ऐसा स्थान होना चाहिए, जहां पर जनमानस कोई भी सार्वजनिक या मांगलिक कार्यक्रम कर सकें, इसके लिए पीडीओ को निर्देशित किया जाएगा। सीएम ने यह भी कहा कि जिला प्रशासन यहां पर एक फ्लाइंग क्लब बनाए। महज 11 महीने में यहां के एयरपोर्ट का निर्माण हुआ है।

इस मौके पर महापौर गणेश केसरवानी, सांसद रीता बहुगुणा जोशी, डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता, विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह, हर्ष बाजपेयी समेत तमाम स्थानीय जनप्रतिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।

दो वर्ष पहले योगी आदित्यनाथ ने रखी थी आधारशिलाः बताते चलें कि लूकरगंज में आज जिस स्थल पर सीएम ने पीएम आवास की चाबी लाभार्थियों को सौंपी है, वह भूमि माफिया अतीक अहमद के कब्जे में थी। उस जमीन पर कब्जा हटाए जाने के बाद सीएम ने आवास बनाने की घोषणा की थी और दो साल पहले फ्लैट निर्माण की आधारशिला भी रखी थी और दो वर्ष के अंदर फ्लैट बनकर तैयार हो गया। मुख्यमंत्री को प्रयागराज में पूर्वाह्न 11 बजे आने का कार्यक्रम था, लेकिन बरसात की वजह से कार्यक्रम काफी लेट शुरू हुआ। इस आयोजन को लेकर लूकरगंज से लेकर आज प्रेस मैदान तक सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button