मंडलीय खेल प्रतियोगिता में दिखेगी योगिता केसरवानी की प्रतिभा
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). 27 अगस्त से होने जा रही मंडलीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शंकरगढ़ की योगिता केसरवानी बैडमिंटन और खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेंगी। यह प्रतियोगिता अटेवा कौशांबी स्टेडियम में होगी। योगिता केसरवानी संविलियन विद्यालय शंकरगढ़ में कक्षा आठ की छात्रा हैं। छात्रा के चयन पर शिक्षकों में खासा उत्साह है।
संविलियन विद्यालय शंकरगढ़ की कक्षा 8 की छात्रा योगिता केसरवानी नगर पंचायत शंकरगढ़ के निवासी सतीशचंद्र केसरवानी की पुत्री हैं और बैडमिंटन और खो-खो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। योगिता के प्रदर्शन की बदौलत उसका चयन मंडलीय प्रतियोगिता में किया गया है।
खेल प्रशिक्षक अजय सिंह ने बताया कि योगिता केसरवानी प्रतिभावान है। यदि उसे अच्छा प्लेटफार्म मिला तो अपने क्षेत्र अपना नाम जरूर रोशन करेगी। खंड शिक्षा अधिकारी शिव अवतार सिंह ने योगिता को बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बीईओ ने कहा, हम सबको ऐसे प्रतिभावान बच्चों को खोज कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए। विद्यालय के समस्त अध्यापक छात्रा की उज्जवल भविष्य की कामना की।
| कैंब्रिज हाईस्कूल में पूरे उत्साह के साथ मना आजादी का जश्न |
| 24 घंटे में लोन दिलाने का झांसा देकर 2.6 लाख उड़ाया, साइबर सेल ने कसा शिकंजा |

