बुंदेलखंड

रक्षाबंधन के दिन पांच परिवारों में पसरा मातम, केन नदी में डूबे पांच बच्चे

बांदा.  बुधवार को केन नदी में दो किशोरियों समेत पांच बच्चे डूब (drowned in Ken river) गए। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने प्रयासकर चार को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उन्हे बचाया नहीं जा सका। जबकि पांचवें बच्चे की तलाश जारी है। घटना की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक एलएन मिश्र ने बताया कि पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम गुरगवां (मजरा सिंघनकला) में बुधवार नौ बजे Ken river में बच्चों के डूबने की सूचना मिली थी। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों को अस्पताल पहुंचाया, पर उन्हे बचाया नहीं जा सका। एक अन्य बच्चे की तलाश जारी है।

जानकारी के मुताबिक गुरगवां के रहने वाले कुछ बच्चे बुधवार को सुबह केन नदी (Ken river) में कजरी विसर्जन करने और नहाने गए थे। स्नान के दौरान ही बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। एक साथ कई बच्चों को डूबता देख आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े और जैसे-तैसे राखी (17) पुत्री रामकृपाल, विजयलक्ष्मी (14) पुत्री रामविशाल, पुष्पेंद्र (8) पुत्र दिनेश और सूर्यांश (5) लवलेश को बाहर निकाला। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर आई पुलिस ने तत्काल सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चारों को बचाया नहीं जासका।

क्लीनिक में पुलिसकर्मी के बेटे की गोली मारकर हत्या, कारण अस्पष्ट
सरेराह हाईस्कूल के छात्र की पीटकर हत्या, नाराज लोगों का प्रदर्शन

दूसरी तरफ एक साथ चार मौतों की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक, एसडीएम पैलानी, सीओ समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ-साथ केन नदी में डूबे विवेक उर्फ कन्नू पुत्र रामशऱण की तलाश तेज करवाई। समाचार लिखे जाने तक विवेक की तलाश जारी थी। इस मामले में आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है। फिलहाल, रक्षाबंधन के दिन एक साथ चार बच्चों की मौत के साथ पांचों परिवारों में कोहराम मच गया है।

राखी के दिन हुए इस दर्दनाक हादसे की खबरलगते ही तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र से विधायक व राज्यमंत्री रामकेश निषाद मौके पर पहुंच गए और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने भी इस दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button