अपराध समाचार

सोनू सिंह हत्याकांडः पत्नी का प्रेमी निकला कातिल, सुरबल साहनी से गिरफ्तार

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). कोरांव थाना क्षेत्र के ग्राम भरथीपुर के रहने वाले सोनू सिंहपुत्र अमर बहादुर सिंह हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शंकरगढ़ थाने की पुलिस ने हत्यारोपी को क्षेत्र के सुरबल साहनी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि हत्यारे का मृतक की पत्नी से अवैध संबंध है। अवैध संबंध में रोड़ा बन रहे सोनू सिंह की हत्या कर उसके शव को ठिकाने लगा दिया गया था।

एसओ शंकरगढ़ मनोज कुमार सिंहने बताया कि 25 अगस्त को हुई सोनू सिंह की हत्या के प्रकरण में हत्यारोपी ऊदल कुमार पुत्र त्रिभुवन प्रसाद पटेल (निवासी हरदौन, कोरांव) को गिरफ्तार किया गया है। शंकरगढ़ क्षेत्र के सुरबल साहनी के पास से मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपीको दबोचा गया,इसके बादउसे लाकर उससे पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से मृतक की पर्स, वोटर आईडी भी बरामद हुई।

मेरी माटी- मेरा देशः हाथ में कलश ले हर घर पहुंचे भाजपाई
 हिस्ट्रीशीटर के घर उतरांव पुलिस ने बजवाई डुगडुगी, कुर्की की नोटिस चस्पा

पूछताछ में आरोपी ऊदल कुमार ने बताया कि उसका मृतक सोनू सिंह की पत्नी से प्रेम संबंध था। इसी कारण उसने योजनाबद्ध तरीके से सोन सिंह की हत्या की। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए उसने अपने मित्र की भी मदद ली। पूछताछ में स्वीकारोक्ति के बाद पुलिस ने धारा 302, 201, 120बी, 34 के तहत आरोपी का चालान भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानेदार मनोज कुमार सिंहके साथ एसआई संतोष कुमार सिंह और कांस्टेबल सागर देवलिया, सिद्धार्थ मौर्य भी शामिल रहे।

चाकघाट रीवा से चुराई गई बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार
घोषी उपचुनाव की जीत यमुनापार कमेटी ने मिठाई बांट मनाया जश्न

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button