आबकारी विभाग के छापे में 35 लीटर शराब संग धरा गया अभियुक्त
प्रयागराज (आलोक गुप्ता). आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त ओमप्रकाश चौरसिया और शंकरगढ़ थाने के सब इंस्पेक्टर ऋतुराज सिंह की अगुवाई में टीम ने छापा मारकर एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। धरे गए अभियुक्त के कब्जे से 35 लीटर शराबबरामद हुई है, जिसमें 15 लीटर देशी शराब है, जबकि 20 लीटर कच्ची शराब शामिल है। शंकरगढ़ पुलिस ने सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी का चालान भेज दिया है।
शंकरगढ़ थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने पुलिस के साथ क्षेत्र के कोहड़िया में छापेमारी की। गांव के पास स्थित गुमटी से 50 मीटर पहले की गई छापेमारी में अभियुक्त संतोष सिंह पुत्र अजायब लाल सिंह (ग्राम कोहडिया) को धर दबोचा गया।
उसके कब्जे से 75 शीशी (200ML) विंडीज लाइम देशी शराब (15 लीटर) और 20 लीटर कच्ची शराब (महुआ निर्मित) बरामद की गई। इस टीम में आबकारी इंस्पेक्टर नीरजसिंह, ओंकार सिंह, हरिशंकर ओझा, प्रमोद कुमार सोनकर, थाने से एसआई अमरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
