अपराध समाचार
अवैध खनन में एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर सीज
अमेठी (the live ink desk). अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त वाहनों को जिले के संग्रामपुर थाने की पुलिस ने सीज किया है। औचक की गई इस कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप की स्थिति है। यह कार्रवाई संग्रामपुर क्षेत्र के केशवपुर गांव में की गई है।
सब इंस्पेक्टर रामलाल यादव ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ चलाए जार हे अभियान के क्रम में शनिवार को क्षेत्र के केशवपुर में छापा मारा गया और मौके से अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी और पांच ट्रैक्टर को सीज कर दिया। एसआई रामलाल यादव ने बताया कि बरामद जेसीबी और दो ट्रैक्टर पर ही पंजीकरण नंबर पाया गया, जबकि शेष तीन ट्रैक्टर पर पंजीकरण नंबर नहीं मिला। छापा मारने वाली टीम में एसआई राज नारायण यादव के साथ मुकेश मौर्य, प्रतीक सचान आदि मौजूद रहे।
| उत्साही, नवाचार प्रेमी गौरांग राठी के सपनों पर तामीर होगी ज्ञान की इमारत |
| International Yoga Day: अपनों को भेजिए डाक विभाग का डिजिटल कार्ड |
