अवध

प्रधानाचार्य स्वस्तिक बोस पर हमला करने वालों की तत्काल हो गिरफ्तारीः परिषद

एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पर हमले पर प्रधानाचार्य परिषद ने जताया रोष

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). एंग्लो बंगाली इंटर कालेज के प्रधानाचार्य स्वस्तिक बोस पर हुए हमले पर उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद ने रोष व्यक्त किया है। शनिवार को केसर विद्यापीठ इंटर कालेज में एक आपात बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता राजा कमलाकर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अनयप्रताप सिंह ने की।

बैठक में प्रधानाचार्य स्वस्तिक बोस के ऊपर हुए प्राणघातक हमले पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया गया, साथ ही हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार कर कार्रवाई की मांग की गई।

 चोरी के दो बंडल वायर के साथ एमपी के चोर गिरफ्तार
स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछली तो बाहर निकल आया शव, भाग निकला बाइक सवार

उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार शर्मा ने कहा, दुर्भाग्यपूर्ण घटना में निर्दोष प्रधानाचार्य को फंसाने की साजिश हो रही है। जनपद ही नहीं प्रदेश की प्रधानाचार्य परिषद मजबूती के साथ स्वस्तिक बोस के साथ खड़ी है। जिलाध्यक्ष अनय प्रताप सिंह ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और निर्दोष प्रधानाचार्य का उत्पीड़न तत्काल बंद होना चाहिए।

संदीप राठौर ने कहा कि इस तरह संस्थाओं को चलाना कठिन ही नहीं असंभव हो जाएगा। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी सोमवार को 12:00 बजे पुनः बैठक कर आगे की कार्यवाही पर विचार कर आवश्यक रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में डा. योगेशचंद्र त्रिपाठी, विशाल जैन, विवेक चौधरी, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद खुर्शीद आदि प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।

SDM मीरगंज उवाच! छह लोग आए थे, कमरे में घुसते ही एक मुर्गा बन गया…
 STF और संग्रामपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 50 हजार का इनामिया सुरेंद्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button