अवधउत्तर प्रदेश समाचारताज़ा खबरपश्चिमांचलपूर्वांचलबुंदेलखंडराज्य

ईरान-इजराइल युद्ध में फंसे लोगों की जानकारी के लिए यहां करें संपर्क

प्रयागराज (आलोक गुप्ता). पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और अस्थिर सुरक्षा हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपद प्रयागराज के उन नागरिकों से संबंधित जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, जो वर्तमान में उक्त क्षेत्र के देशों में निवास कर रहे हैं, रोजगार में संलग्न हैं, यात्रा पर गए हैं, किसी कारणवश वहां फंसे हुए हैं अथवा हाल ही में भारत लौटे हैं।

एडीएम (फाइनेंस) ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य प्रभावित व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, आपात स्थिति में त्वरित संपर्क स्थापित करना तथा आवश्यक सहयोग प्रदान करना है। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि यदि उनके परिवार, रिश्तेदारी या परिचितों में कोई व्यक्ति संबंधित देशों में है, तो उसका विस्तृत विवरण निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराएं।

अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) ने कहा कि प्रस्तावित सूचना में संबंधित व्यक्ति का नाम, पिता का नाम, विदेश में उपलब्ध मोबाइल नंबर, प्रयागराज में स्थायी पता, वर्तमान में किस देश में मौजूद हैं तथा विदेश जाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से दर्ज किया जाना आवश्यक है। यह जानकारी संबंधित तहसील या उपजिलाधिकारी कार्यालय के माध्यम से अथवा प्रशासन द्वारा निर्धारित अन्य संचार माध्यमों से शीघ्र उपलब्ध कराई जा सकती है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम पूर्णतः जनहित में उठाया गया है और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। सूचना उपलब्ध कराने के लिए निम्नलिखित संपर्क नंबर जारी किए गए हैं—

  • लैंडलाइन: 0532-2641577
  • सहायता नंबर: 0532-2641578
  • मोबाइल: 9454417588, 7524921390
  • टोल फ्री हेल्पलाइन: 1077

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button