कटर, सब्बल, चाबियों के गुच्छे संग बिहारी बदमाशों की गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
कोरांव थाने की पुलिस टीम ने लेड़ियारी तिराहे से दबोचा
प्रयागराज (राहुल सिंह). कोरांव पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी करने का उपकरण और चाबियों का गुच्छा भी बरामद हुआ है। यह गिरफ्तारी लेड़ियारी तिराहे से की गई है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि एसआई प्रदीप कुमार अस्थाना ने अपनी टीम के साथ हिरावन महतो पुत्र सिकंदर (ग्राम लोढ़न, बलीनगर, वैशाली, बिहार), मुन्ना पुत्र टटौना (ग्राम लोढन, बलीनगर, वैशाली, बिहार) और जनसेवा पुत्र जुगानी (निवासी उपरोक्त) को गिरफ्तार किया गया।
लेड़ियारी तिराहे से धरे गए बदमाशों के कब्जे से एक सब्बल, दो कटर, 17 चाबियों का गुच्छा, पांच देशी बम भी बरामद किया गया है। उक्त गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में कोरांव पुलिस ने धारा 401 और 4/5 Exp(S) एक्ट के तहत केस दर्ज कर सभी का चालान भेज दिया है। तीनों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई प्रदीप कुमार के साथ एसआई वंश नारायण सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर यादव, मोहन आदि शामिल रहे।
| अतीक के भाई अशरफ का साला गिरफ्तारः प्रेमिका से मिलने दिल्ली आया था एक लाख का इनामिया |
| रबीउल अव्वल पर विभिन्न इलाकों से निकाला गया जुलूस ए मोहम्मदी |