पूर्वांचल

भोजनालय पहुंचे कप्तान, सफाई से पौष्टिक भोजन परोसने की हिदायत

पुलिस अधीक्षक ने थाना ज्ञानपुर और महिला थाने का किया निरीक्षण

भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने आज थाना ज्ञानपुर और महिला थाना परिसर का औचक निरीक्षण किया। आकस्मिक भ्रमण के दौरान कप्तान ने तमाम व्यवस्थाओं के साथ भोजनालय का भी जायजा लिया और कुक से बनाए जाने वाले खाने की जानकारी ली। पुलिस कर्मियों को परोसे जाने वाले खाने के संबंध में जानकारी लेते हुए एसपी ने साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने और पौष्टिक खाना परोसने की हिदायत दी।

निरीक्षण के क्रम में एसपी ने महिला हेल्प डेस्क, थाना कार्यालय, परिसर की साफ सफाई और अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने ज्ञानपुर थाना परिसर में नवनिर्मित भवन का भी मुआयना किया और आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था देखी। कप्तान ने थाना कार्यालय के विभिन्न रजिस्टरों, अभिलेखों के रखरखाव, माल खाना, शस्त्रागार के साथ बैरक, मेस व शौचालय आदि की साफ-सफाई का विशेष निर्देश दिया।

यह भी पढ़ेंः प्रसूता की मौत पर सीएचसी जसरा में हंगामा, तोड़फोड़

थाना समाधान दिवस पर एसपी और एडीएम ने सुनीं समस्याएं 

भदोही. पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार और अपर जिलाधिकारी (वित्त) ने आज ज्ञानपुर थाने पर शिकायतें सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग के भी कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में जनपद के सभी सीओ व थाना प्रभारियों के द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया। ज्ञानपुर में आयोजित समाधान दिवस पर एसपी और एडीएम (फाइनेंस) ने कुछ समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया और अन्य के निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ेंः देर शाम नाराज होकर घर से निकला युवक, सुबह नहर में मिला शव

पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि जमीन संबंधी मामलों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्यायपूर्ण निस्तारण हो सके। पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर, आईजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करने एवं दोनों पक्षों को सूचित करते हुए निस्तारण कराने के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button