पूर्वांचलराज्य

रेल ब्रिज की दीवार से टकराकर नीचे गिरा इलेक्ट्रीशियन, नहीं बची जान

भदोही (संजय सिंह). रेल ब्रिज की दीवार से टकराकर नीचे गिरे इलेक्ट्रीशियन सराफत अली (28) की मौत हो गई। गोपीगंज नगर के सराय गली निवासी सराफत अली की मौत की खबर जैसे ही घर पहुंची, कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक मरहूम नसरुल्ला का पुत्र सराफत शनिवार को बाइक लेकर किसी काम से जिगना, मीरजापुर गया था। वापसी में गैपुरा रेलवे ब्रिज पर बनी सुरक्षा दीवार से टकरा कर नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया और गोपीगंज पुलिस को सूचना दी। इधर, घटना की जानकारी पर परिवार के लोग गैपुरा पहुंचे और घायल को गोपीगंज ले आए। जहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, पर चिकित्सकों ने सराफत को मृत घोषित कर दिया। सराफत का विवाह एक वर्ष पूर्व हुआ था। बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button