अपराध समाचार

भावापुर अंडर पास से धरा गया पशु तस्कर

प्रयागराज (धीरेंद्र केसरवानी). थाना सोरांव व एसओजी की टीम ने भावापुर अंडरपास के समीप से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आया पशु तस्कर अहमद खान पुत्र गुलाब खान समीपवर्ती जनपद कौशांबी के गोहरा, मारूफपुर उर्फ रजईपुर का रहने वाला है।

प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आज थाने की टीम ने एसओजी प्रभारी इंद्रप्रताप सिंह के साथ मिलकर पशु तस्कर अहमद खान को भावापुर अंडरपास के समीप से गिरफ्तार किया गया है। मूल रूप से मारूफपुर, रजईपुर (कौशांबी) निवासीअहमद खान इन दिनों तिलगोड़ी, तिल्हापुर मोड़, थाना पिपरी, कौशांबी में रह रहाथा। यह गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर की गई है। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा रविचंद्र, कांस्टेबल उमेश कुमार, आनंद सिंह भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंः सोरांव पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामिया

इसी क्रम में फाफामऊ पुलिस ने दुष्कर्म के एक वांछित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आशीष सिंह ने बताया कि धारा 376(2)एन, 323, 506 के नामजद अभियुक्त संजय साहू पुत्र बृजलाल साहू (निवासी छीतपुर लखनी, होलागढ़) को मलाक हरहर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

मुट्ठीगंज पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टरः मुट्ठीगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार चौबे ने बताया कि धारा 2/3(1) उत्तरप्रदेश गिरोहबंद समाजविरोधी क्रियाकलाप अधिनियम 1986 में वांछित रामू साहू पुत्र सुद्धू साहू (निवासी ब्लाक रोड, कौड़िहार बाजार, नवाबगंज) को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया है। उसके खिलाफ मुट्ठीगंज थाने में धारा 489सी का भी केस दर्ज है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button