ताज़ा खबर

दीपावली से पहले चार फीसद महंगाई भत्ते की सौगात, तीन महीने और मिलेगा फ्री राशन

48 लाख केंद्रीय कर्मियों और 64 लाख पेंशनरों को मिलेगा बढ़ोत्तरी का फायदा

नई दिल्ली (the live ink desk). शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी सौगात दी है। दशहरा और दीपावली के पहले केंद्र सरकार ने चार फीसद महंगाई भत्ता में इजाफा किया है। इसका फायदा 48 लाख केंद्रीय कर्मियों और 64 लाख पेंशनरों को मिलने वाला है। यह भत्ता पहली जुलाई से देय होगा।

Read Also: भारत में पापुलर फ्रंट आफ इंडिया पर गृह मंत्रालय ने लगाया ताला

बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ते की दर बढ़ाए जाने के फैसले पर मुहर लगाई गई। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त बढ़ोत्तरी की घोषणा की। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 4 फ़ीसदी महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अगले तीन महीने तक फ्री राशन योजना (प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना) को बढ़ाने का फैसला लिया है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि फ्री राशन की योजना (पीएमजीकेएवाई) देश के 80 करोड़ लोगों को फायदा पहुंचाएगी, जो कि दिसंबर 2022 तक जारी रहेगी। उन्होंने यह भी बताया कि इसके कारण भारत सरकार पर 44762 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

Read Also: तेल की कीमतों का कम होना जरूरीः एस जयशंकर

38 फीसद हुआ महंगाई भत्ताः अनुराग ठाकुर ने कहा, भारत सरकार गरीबों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। डीए में की गई चार फीसद की बढ़ोत्तरी से अब महंगाई भत्ता 38 प्रतिशत हो जाएगा। डीए की दरों में बढ़ोत्तरी के लिए केंद्रीय कर्मचारी संगठन लगातार प्रयासरत थे।

महंगाई भत्ते में की गई बढ़ोत्तरी की अगर गणना की जाए तो जैसे यदि किसी का मूल वेतन 18 हजार रुपये है और डीए में चार फीसदी की वृद्धि हुई है तो उसे 38 फीसदी महंगाई भत्ते के हिसाब से उसके वेतन में लगभग 720 रुपये बढ़ जाएंगे। यदि कर्मचारी का मूल वेतन 25 हजार रुपये है तो उसे प्रतिमाह 1000 रुपये का फायदा होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button