राज्य

T-20 World Cup: विजेता टीम को 13 करोड़ और उप विजेता को मिलेंगे 6.5 करोड़ रुपये

मेलबर्न में अक्टूबर माह में होगा मुकाबला, आईसीसी ने की इनामी राशि की घोषणा

नई दिल्ली (The live ink desk). इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में होने वाले T–20 वर्ल्ड कप के लिए इनामी राशि की घोषणा कर दी है। आईसीसी की तरफ से की गई घोषणा में कहा गया है कि इस बार का T–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम को 1600000 डॉलर (13 करोड़ भारतीय रुपये) इनाम के तौर पर दिए जाएंगे। वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम की यह धनराशि घटकर आधी (आठ लाख डालर) हो जाएगी। जबकि सेमीफाइनल हारने वाली टीम को $400000 दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ेंः Saudi Arabia में योग और योगासन को लेकर एक नई पहल

आस्ट्रेलिया ने जीता था पिछला वर्ल्ड कप: आईसीसी T–20 वर्ल्ड कप अक्टूबर महीने में होने हैं। आईसीसी T–20 वर्ल्ड कप में 16 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट एक महीने तक चलेगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें सुपर 12 स्टेज पर आकर बाहर हो जाएंगी। इसमें हर टीम को $70000 डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी। टूर्नामेंट भाग लेने वाली सुपर आठ में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, इंग्लैंड, इंडिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान समेत साउथ अफ्रीका की टीम शामिल है। उल्लेखनीय है कि इसके पहले हुए T–20 वर्ल्ड कप का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button