
भदोही (राजकुमार सरोज). दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के निमित्त शनिवार को सुरियावां ब्लाक परिसर में कैंप लगाकर आवेदन लिए गए।
शनिवार पूर्वाह्न दस बजे जिला दिव्यांग अधिकारी एसके गांगुली ब्लाक मुख्यालय सुरियावां पहुंचे और सहायक उपकरण केलिए ब्लाक मुख्यालय आए सभी दिव्यांगजनों का फार्म जमा करवाया। डॉक्टर कमलेश यादव ने दिव्यांगों की जांच पड़ताल की। इस दौरान करीब साठ दिव्यांगों ने आवेदन किया है।
विनोद सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि दिव्यांगों को इलेक्ट्रानिक मशीन वाली ट्राईसाइकिल दी जाए, जिससे एक हाथ से दिव्यांग भाई-बहनों को लाभ मिल सके। इस दौरान बीडीओ सुधाकर दुबे, राजनाथ, बबलू गुप्ता, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सिंह, विनोद सिंह, वतन दुबे, राकेश मौर्य, बबलू विश्वकर्मा, राजनाथ सरोज आदि मौजूद रहे।



One Comment