
भदोही (संजय सिंह). औराई पुलिस ने दस हजार रुपये के इनामिया को गिरफ्तार किया है। यह इनामिया गो तस्करी करने वाले गैंग का वांछित सदस्य था। इस गैंग के दो तस्करों को मैजिक वाहन व मवेशियों के साथ पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
प्रभारी निरीक्षक औराई सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि 10 हजार रुपये पुरस्कार घोषित गो तस्कर विपिन पांडेय पुत्र राजमणि पांडेय (निवासी हैदरेपुर, मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर) को बभनौटी बाजार के पास से गिरफ्तार किया गया है।
प्रभारी ने बताया कि बीते 28 अप्रैल को थाने की टीम द्वारा दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया था। तस्करों कायह गिरोह मैजिक वाहनसे पशुओं की तस्करी कर रहा था। उक्त बरामदगी के संबंध में धारा-3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशुक्रूरता अधिनियम का केस लिखा गया था। इसी मामले में विपिन पांडेय वांछित चल रहाथा। विपिन के खिलाफ औराई के अलावा मुंगरा बादशाहपुरमें भी एक मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई रणजीत सिंह, कैलाश प्रजापति, अनूप कुमार, रंजीत सिंह आदि शामिल रहे।



