Mulayam Singh Yadav: आठ बार MLA और सात बार बने MP, पीएम बनते-बनते रह गए
लखनऊ (the live ink desk). महज 28 वर्ष की उम्र में जसवंतनगर विधानसभा सीट (Jaswantnagar Assembly seat) से विधायक बनने वाले मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की चर्चा के बगैर सियासत की बात अधूरी लगती है। मुलायम सिंह यादव के निधन के साथ ही आज राजनीति का जमीन से जुड़ा सिपाही हमेशा-हमेशा के लिए चिरनिद्रा में सो गया। राजनीतिक करियर (political career) के 55 वर्ष में मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) ने यादव ने काफी उतार-चढ़ाव देखे। वर्ष 1996 में वह प्रधानमंत्री (Prime minister) की कुर्सी तक पहुंचते-पहुंचते रह गए।
पांच दशक की राजनीति में मुलायम सिंह यादव आठ बार विधायक और सात बार सांसद बने। इसके अलावा तीन बार यूपी के सीएम, एक बार देश के रक्षामंत्री का पद संभालने के साथ-साथ एक बार वह एमएलसी भी बने। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की।
यह भी पढ़ेंः Mulayam Singh के निधन पर PM ने जताया शोक, Tweeter पर शेयर की फोटो
समाजवादी पार्टी के संस्थापक संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने 1960 के शुरुआती दौर में ही राजनीति में इंट्री कर ली थी। 1967 में वह जसवंतनगर विधानसभा से विधायक बने। दस वर्ष के बाद 1977 में वह पहली बार मंत्री का पद हासिल किया। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में आए उतार-चढ़ाव के बीच 1980 में वह लोकदल के अध्यक्ष बनाए गए। 1982 से 85 तक वह एमएलसी रहे। जबकि 1989 में वह पहली बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। हालांकि सालभर बाद ही 1990 में वह चंद्रशेखर की पार्टी जनता दल में शामिल हो गए।
इसके दो बरस बाद 92 में उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की और 1993 में दूसरी बार यूपी के मुख्यमंत्री पद को संभाला। 1996 से वह मौनपुरी क्षेत्र से लोकसभा के सदस्य चुने गए और 1996 से 98 तक भारत के रक्षामंत्री के पद पर रहे।
यह भी पढ़ेंः सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन, UP में तीन दिन का राजकीय शोक

दो बार दो-दो सीटों पर दर्ज की जीतः इसके उपरांत 1999 में मुलायम सिंह यादव ने पश्चिमी यूपी की संभल और कन्नौज की लोकसभा सीटों से चुनाव लड़ा और दोनों स्थानों से जीत दर्ज की। तीसरी बार वह 2003 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। साल 2004 में उन्होंने मैनपुरी क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। 2014 में हुए आम चुनाव में भी मुलायम सिंह ने दो स्थानों से पर्चा दाखिल किया था और उन्हे दोनों स्थानों से जीत हासिल हुई।
आठ बार विधायक, सात बार बने सांसदः अपने राजनीतिक करियर में मुलायम सिंह यादव तीन बार मुख्यमंत्री (1989-91, 1993-95 और 2003-07) रहे। इसके अलावा आठ बार विधानसभा के सदस्य (1867, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993, 1996) के रूप में निर्वाचित हुए। इसके अलावा सात बार वह लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए। पहली बार 1996 में वह सांसद बने। इसके बाद 1998, 1999, 2004, 2009, 2014 और फिर अंत में 2019 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव जीता।