औराई दुर्गा पूजा पंडाल हादसे में एक और मौत, कुल 15 मौतें
बीएचयू में इलाजरत उचेठा की किरन की हुई मौत
भदोही (कृष्ण कुमार द्विवेदी). औराई दुर्गा पूजा पंडाल में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जहां दो घायलों की मौत हुई थी,वहीं बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। उचेठा की रहने वाली महिला किरन को बीएचयू के सर सुंदरलाल हास्पिटल में एडमिट करवाया गया था।
यह भी पढ़ेंः भदोही अग्निकांडः विधायक दीनानाथ भाष्कर ने दी दस लाख की मदद
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि औराई के उचेठा निवासी संजय सिंह की पत्नी किरन (40) पूजा पंडाल में हुए अग्निकांड में झुलस गई थी। 70 फीसद से अधिक झुलसी किरन को बीएचयू में एडमिट करवाया गया था। बुधवार को किरन का निधन हो गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी, एसपी डा. अनिल कुमार ने किरन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
यह भी पढ़ेंः प्रयागराज पहुंचे Mohan Bhagwat, आरएसएस की बैठक में लेंगे हिस्सा
इसके पहले, इस हादसे में अंकुश सोनी, जया देवी, नवीन, आरती देवी, हर्षवर्धन/सुजल, शिवपूजन, राममूरत, सीमा पत्नी अवधेश, मंजू देवी पत्नी सुरेश विश्वकर्मा, अशोक यादव पुत्र लालजी यादव, प्रियल पुत्री अवधेश, प्रीति पुत्री नंदलाल, शिवांगी गौतम पुत्री उमेश कुमार और नित्या पुत्री संजय की मौत हो चुकी है।