
भदोही (संजय सिंह). मानवीय चूक की वजह से दूसरे के खाते मे 30 हजार रुपये चले जाने के बाद साइबर सेल ने संबंधित खाताधारक से संपर्क कर संपूर्ण धनराशि वापस करवाई। रुपया मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल का आभार व्यक्त किया है।
साइबर क्राइम पुलिस थाना प्रभारी श्याम बहादुर यादव ने बताया कि आनंद कुमार पुत्र जयप्रकाश राय (निवासी चक किशुनदासपुर, ज्ञानपुर) ने 18 जून, 2024 को गलती से किसी अन्य खाते में 30 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए, इसके संबंध में आवेदक ने जनसुनावई के माध्यम से आवेदन पत्र दिया गया था।
साइबर क्राइम पुलिस थाना द्वारा त्वरित कार्यवाही कर निकासी पर रोक लगवाते हुए स्थानांतरित की गई संपूर्ण धनराशि 30,000/- रुपये वापस कराई। प्रभारी ने कहा, साइबर क्राइम के शिकार हो जाने पर साइबर हेल्प लाइन नंबर-1930 व जनपद की साइबर क्राइम सेल/थाना से तत्काल संपर्क करें, जिससे समय रहते आपकी सहायता कर फ्राड तरीके से गई धनराशि को वापस कराया जा सके।

