
भदोही (संजय सिंह). मेडिकल फर्म दिलाने के नाम पर जालसाजी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी वाराणसी का रहने वाला है। उसने जाली दस्तावेजों के आधार पर मेडिकल फर्म दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूल ली थी।
यह मामला गोपीगंज थाना क्षेत्र का है। गोपीगंज के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह नेब ताया कि क्षेत्र के हृदयनारायण ने मेडिकल फर्म दिलाने के नाम पर ठगे जाने की शिकायत की थी। आरोप वाराणसी के लोहता, भरथरा निवासी विजय बहादुर पाल पर लगाया गया था।
मामलेकी शिकायत पर धारा 420, 467, 468, 471, 472 का अभियोग पंजीकृत किया गया। 21 जून को गोपीगंज पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त विजय बहादुर पाल पुत्र रामनिहोर पाल (भरथरा, लोहता, वाराणसी) को धर दबोचा। यह गिरफ्तारी मिर्जापुर तिराहे से की गई। आरोपी का चालान भेज दिया गया है।

