अवधउत्तर प्रदेश समाचारराज्य

स्कार्पियो सवार युवक पर हमला,तोड़फोड़ और नगदी छीनने का आरोप

प्रयागराज (श्याम प्रकाश सिंह). यमुनापार के घूरपुर (Ghoorpur) थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रहे युवक पर मंगलवार देर रात हमला कर दिया गया। आरोप है कि हमलावरों ने रास्ते में ईंट-पत्थर रखकर स्कॉर्पियो को रोका, वाहन के शीशे तोड़े और युवक से मारपीट कर नकदी छीन ली।

अमिलिया निवासी सहदेव उर्फ रिंकू पाल पुत्र शंकर लाल पाल के अनुसार वह मित्र रिंकू के साथ बालपुर गांव में शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। बगबना नहर पुलिया के पास कुछ लोगों ने सड़क पर अवरोध लगाकर वाहन रोक लिया। विरोध करने पर हमलावरों ने स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त कर दी और सहदेव के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जेब से नकदी निकालकर धमकी देते हुए फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी तब तक भाग चुके थे। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच नशे की हालत में विवाद की बात सामने आई है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button