ताज़ा खबरसंसार

Russia-Ukraine War: रूसी मिसाइल के हमले में 40 की मौत, 180 घायल

The live ink desk. यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा कि रूसी सेना के मिसाइल हमले में 40 लोग मारे गए हैं और 180 से अधिक घायल हुई हैं।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने एक बयान में कहा कि यह हमला देश के पूर्वी हिस्से में मौजूद शहर पोलतावा पर किया गया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा कि शैक्षिक संस्थानों, अस्पतालों पर मिसाइल अटैक हुआ है और दो बैलिस्टिक मिसाइल से रूस ने हमला किया है।

यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि आज हमारे शहर पोलतावा के लिए बहुत ही भयानक, न भुलाने वाला दिन है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि एयर रेड सायरन और मिसाइल हमले के बीच में इतना कम समय था कि लोग शेल्टर में जाने के दौरान घायल हो गए। जिस वक्त यह हमला हुआ, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन मंगोलिया के दौरे पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button