Singapore: बाइक चलाने की परमिट लेना बाइक खरीदने के बराबर
नई दिल्ली (the live ink desk). सिंगापुर (Singapore) में मोटरसाइकिल चलाना, मोटरसाइकिल खरीदने से भी महंगा है। मालूम हो कि सिंगापुर (Singapore) में सड़क पर मोटरसाइकिल और कार की संख्या को नियंत्रित करने के लिए परमिट दी जाती है। इस परमिट के मिलने के बाद ही कोई भी व्यक्ति मोटरसाइकिल या कार चला सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सितंबर तक सिंगापुर में मोटरसाइकिलों की संख्या करीब एक लाख, 43 हजार और कारों की संख्या छह लाख, 50000 तक सीमित कर दी गई है।
यह भी पढ़ेंः CCI: 936 करोड़ रुपये के जुर्माने के बाद google ने शुरू की समीक्षा
यह भी पढ़ेंः भारतवंशी संभाल रहे कमान, 25 देशों की सरकार में भारतीयों का दबदबा
उल्लेखनीय है कि लैंड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के आंकड़ों के अनुसार सिंगापुर में 10 साल की मोटरसाइकिल परमिट की कीमत इस (अक्टूबर) महीने $8984 डॉलर हो गई है। सिंगापुर में पिछले 4 सालों में परमिट फीस में करीब 200% की वृद्धि हुई है। मालूम हो कि $8984 डॉलर में सिंगापुर में एक छोटी मध्यम स्तर की मोटरसाइकिल खरीदी जा सकती है।


