अवधराज्य

प्रयागराज से बरामद हुई नाबालिग अपहृता, आरोपी गिरफ्तार

भदोही (संजय सिंह). गोपीगंज थाना क्षेत्र से नाबालिग को भगाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, साथ ही नाबालिग अपहृता को भी समीपवर्ती जनपद प्रयागराज के मुट्ठीगंज क्षेत्र से सकुशल बरामद किया गया है। नाबालिग का मेडिकल करवाते हुए आगे की विधिक कार्यवाही कीजा रही है।

गोपीगंज पुलिस ने बताया कि पांच सितंबर को क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी को बहलाकर भगा ले जाने की सूचना प्राप्त हुई। थाना स्थानीय पर धारा-137(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत कर अपहृता की तलाश शुरू की गई।

इसी क्रम में पुलिस नाबालिग की तलाश करते हुए प्रयागराज पहुंची, जहां पर एडीए कॉलोनी, प्रयागराज में किराए के कमरे से नाबालिग अपहृता को सकुशल बरामद किया गया, इसके बाद आरोपी बीरू पासी पुत्र मनोज पासी (निवासी महावीर गली, मुट्ठीगंज, प्रयागराज) को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button