उत्तर प्रदेश समाचारपूर्वांचलराज्य

भदोही जिला उपभोक्ता आयोग ने खारिज किया वाद

The live ink desk.  जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने स्थानीय क्षेत्राधिकार के अभाव और सेवा में कमी सिद्ध न होने के आधार पर एक उपभोक्ता वाद को खारिज कर दिया है।

उपभोक्ता अवनीश कुमार पटेल ने वाराणसी में स्थित सेवा प्रदाता ‘भाव यूनिटी इंडिया सर्विस’ के खिलाफ वाद दायर किया था। आयोग ने जांच के बाद पाया कि मशीन की आपूर्ति और स्थापना कार्य पूरी तरह वाराणसी में ही हुआ था, इसलिए यह वाद भदोही आयोग के क्षेत्राधिकार में नहीं आता। साथ ही सेवा प्रदाता द्वारा कोई दोष नहीं पाया गया।

अध्यक्ष न्यायाधीश संजय कुमार डे, महिला सदस्य दीप्ति श्रीवास्तव और पुरुष सदस्य विजय बहादुर सिंह की पीठ ने 17 दिसंबर 2025 को इस वाद को खारिज करने का आदेश पारित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button