उत्तर प्रदेश समाचारपश्चिमांचलराज्य

गर्भ ठहरने के बाद चचेरे भाई ने खिलाई दवा, मौत

The live ink desk.  गौतमबुद्धनगर जिले में थाना सेक्टर 39 के सदरपुर कॉलोनी की एक 18 वर्षीय युवती की मौत की खबर सामने आई है। पुलिस के अनुसार युवती अपने चचेरे भाई से प्रेम संबंध में थी और गर्भवती हो गई। गर्भपात कराने के लिए उसे दवा खिलाई गई, जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि युवती को पहले नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और वहां से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। बाद में परिजन उसे वापस घर लेकर आए, लेकिन बुधवार शाम को हालत बिगड़ने पर फिर से जिला अस्पताल लाया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर चचेरे भाई अरविंद कुमार (21) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को जल्द ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 91(1) के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें 10 वर्ष तक की सजा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button